Skip to main content

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

Farmers Protest: किसान आंदोलन

Farmers Protest: किसान आंदोलन ने मारी सेंचुरी, दिल्ली कूच के लिए अमृतसर से हजारों प्रदर्शनकारी हुए रवाना


Farmers Protest: किसानों के नेता नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हुए। सभी के संघर्ष को सलाम। जो दिल्ली नहीं आ सकते वह कम से कम सोशल मीडिया पर तो हम किसानों का हौसला बढ़ाते रहें।

Farmers Protest: नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र (Central Govt) के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों के आंदोलन का 100 दिन हो चुके है। वहीं दिल्ली के बॉर्डरों (Delhi Border) पर किसान अभी भी जमे हुए हैं। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की संख्या कम हो रही थी लेकिन अब किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रखा है। इसी बीच, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों किसान अमृतसर (Amritsar) से दिल्ली (Delhi) के ​लिए रवाना हो रहे हैं।

गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस बार किसानों ने ट्रोलियों में पंखे लगाए हैं। उधर, सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए अपनी तैयारी कर ली है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम पिछले 3 महीनों से सिंघु बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे हैं और यह लंबा चलेगा। यहां गर्मी के हिसाब से टेंट बनाया गया है, फ्रिज और पंखे भी लगाए गए हैं। किसानों के नेता नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हुए। सभी के संघर्ष को सलाम। जो दिल्ली नहीं आ सकते वह कम से कम सोशल मीडिया पर तो हम किसानों का हौसला बढ़ाते रहें।

जबकि संयुक्त किसान मोर्चा का नया ऐलान किया है कि यूपी, उत्तराखंड के 16 जिलों में ट्रैक्टर मार्च, 6 मार्च को मुजफ्फरनगर के रामराज से शुभारंभ, जिसको राकेश टिकैत दिखाएंगे हरी झंडी। कृषि कानून के विरोध में जन जागरण होगा, 27 मार्च को गाजीपुर में होगा समापन। दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघु बॉर्डर पर अब बांस-बल्लियों के तंबुओं की जगह, स्टील के ढांचे और इनपर तंबू बांधे जाने की क़वायद शुरू हो चुकी है। कई टेंटों में एसी और कूलर लगाने का काम भी ज़ोरों से चल रहा है। सिमरनजीत सिंह, पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं और पिछले तीन महीनों से भी ज़्यादा समय से वो सिंघु बॉर्डर पर दूसरे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

कहते हैं कि जब वर्चस्व की लड़ाई हो तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं. ऐसा ही हुआ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में. जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं ने अपना–अपना वर्चस्व दिखाने के लिए 72 लाख की शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगा दी.  राजस्थान में शराब की दुकानों की नीलामी चल रही है. इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले के कुईंयां गांव के लिए शराब की दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान के लिए बोली 72 लाख से शुरू हुई और लगातार बढ़ती जा रही थी. इस शराब दुकान पर कब्जे के लिए एक ही परिवार की दो महिलाओं में ऐसी होड़ मची कि सुबह 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर समाप्त हुई. बताया गया है कि कुईंया गांव की ये शराब की दुकान पिछले वर्ष महज 65 लाख में बिकी थी. इस वर्ष इस शराब की दुकान की दुकान की बोली 72 लाख से शुरू की गई. इस दुकान की खरीद को लेकर कुईंया गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं में बहस छिड़ गई. सुबह 11 बजे से बोली लगनी शुरू हुई, जो रात दो बजे 510 करोड़ रुपये पर जाकर समाप्त ह...

Gold Rate today: गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, सोना हुआ 12000 रुपये सस्ता

Gold Rate today: सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखे जाने के बाद अब सोना लगातार गिरता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी सोने की कीमत में गिरावट (gold price fall) दर्ज की गई और सोना 44 हजार (Gold price today) के स्तर से भी नीचे चला गया। बल्कि यूं कहें कि सोना अब 43 हजार रुपये प्रति प्रति ग्राम के स्तर के बेहद करीब आ पहुंचा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,310 का उच्चतम स्तर (gold price all time high) छुआ था, लेकिन अब 43 हजार के करीब आ पहुंचा है। यानी सोने की कीमत 20 फीसदी से भी अधिक गिर चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गुरुवार को ही 1700 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर चुका है यानी 43,900 के लेवल के भी नीचे आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एनालिस्ट मान रहे हैं कि अभी सोने में गिरावट और आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा ...