Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Economy/ Knowledge

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

EPFO keeps interest rate at 8.5% for 2020-21

सरकार की रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ ने गुरुवार को ऐलान किया कि प्रोविडेंट फंड (PF) में जमा रकम पर अब सालाना 8.5 परसेंट के हिसाब से ब्याज मिलेगा. देश के तकरीबन 5 करोड़ जमाकर्ता इस ब्याज दर का लाभ उठा सकेंगे. इसे बड़ी खुशखबरी इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कोरोना को देखते हुए ऐसा अनुमान जताया गया था कि सरकार पीएफ पर ब्याज दर को घटा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईपीएफ से जुड़ा कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी कि CBT देखती है. सीबीटी ने ही पीएफ पर 8.5 परसेंट ब्याज देने की सिफारिश की है. अब इस ऐलान पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी. सबसे पहले सीबीटी की सिफारिश को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा. वहां से हरी झंडी मिलने के बाद मौजूदा वित्तीय वर्ष में ईपीएफओ के जमाकर्ताओं के खाते में 8.5 परसेंट के हिसाब से ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा. उससे पहले इस निर्णय को सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा जिसके बाद ही ईपीएफओ नई दर पर ब्याज देना शुरू करेगा. कोरोना काल में पीएफ पर 8.5 परसेंट की ब्याज दर लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. लोग तो यह मान कर चल रहे थे कि जिस प्रकार देश की अर्थव्...