Farmers Protest: किसान आंदोलन ने मारी सेंचुरी, दिल्ली कूच के लिए अमृतसर से हजारों प्रदर्शनकारी हुए रवाना Farmers Protest: किसानों के नेता नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हुए। सभी के संघर्ष को सलाम। जो दिल्ली नहीं आ सकते वह कम से कम सोशल मीडिया पर तो हम किसानों का हौसला बढ़ाते रहें। Farmers Protest: नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र (Central Govt) के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों के आंदोलन का 100 दिन हो चुके है। वहीं दिल्ली के बॉर्डरों (Delhi Border) पर किसान अभी भी जमे हुए हैं। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की संख्या कम हो रही थी लेकिन अब किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रखा है। इसी बीच, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों किसान अमृतसर (Amritsar) से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो रहे हैं। गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस बार किसानों ने ट्रोलियों में पंखे लगाए हैं। उधर, सिंघु बॉर्डर पर कृषि...
Insidebuzzstory Provide you some exciting and interesting current trending stuffs whole over the world.