अहमदाबाद भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट में नाजुक मौके पर न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि सेंचुरी जड़ते हुए पिछले दो वर्षों से चले आ रहे सूखे को भी खत्म किया। पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने जनवरी, 2019 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 84वें ओवर की पहली गेंद पर विपक्षी कप्तान जो रूट को सिक्स लगाकर अपने करियर की तीसरी सेंचुरी पूरी की। हालांकि, इसके अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 118 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन बनाए। Rishabh Pant 3rd Test Century: जो रूट को सिक्स ठोक ऋषभ पंत ने दो वर्ष बाद जड़ी सेंचुरी, 4 बार रहे थे Unlucky 4 बार चूके देखा जाए तो जनवरी 2019 के बाद 4 बार ऐसा मौका आया, जब वह सेंचुरी बनाते-बनाते रह गए। इससे पहले 97, 89 नाबाद, 91 और नाबाद 89 रन तक पहुंचने के बावजूद शतक नहीं बना पाए थे। साहा के रेकॉर...
Insidebuzzstory Provide you some exciting and interesting current trending stuffs whole over the world.