Skip to main content

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

Ind vs Eng: Virat Kohli हुए Duck पर आउट out from Kohli

 Ind vs Eng: Virat Kohli हुए डक पर आउट, सोशल मीडिया पर फैंस ने वायरल किए ये मजेदार Memes !

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर नाकाम रहा है. अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए. विराट कोहली को बेन स्टोक्स  ने अपना शिकार बनाया.


स्टोक्स की गेंद पर कोहली विकेट के पीछे बेन फोक्स को कैच देकर आउट हो गए. मौजूदा सीरीज में कोहली दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं. इससे पहले वह चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीरो पर आउट हो गए थे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 11, 72, 0, 62, 27, 0 के स्कोर बनाए हैं. विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनका मजाक उड़ाया है.

विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वें शतक का इंतजार लंबा होता जा रहा है. कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद से ही कोहली क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बना पाए. विराट कोहली ने पिछली 12 पारियों से एक भी शतक नहीं लगाया है. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में शतक के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं किया है. विराट की नाकामी के कारण फैंस बहुत नाराज हैं और वह चाहते हैं कि कोहली जल्द ही बड़ी पारी खेलकर वापसी करें. वैसे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली के पास वापसी का मौका होगा.

Comments

Popular posts from this blog

U.S. State of Colorado - Bromfield आसमान से गिरे हवाई जहाज के पार्ट्स

  हवाई जहाज के मलबे के अपने लॉन में उतरने और उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के बाद लंबे समय तक ब्रूमफील्ड के निवासियों ने शनिवार को कभी नहीं देखा था। एक बोइंग 777 ने हवाई के लिए नेतृत्व किया, जिसे शनिवार को एक आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर किया गया था, जो उत्तरमोर के पड़ोस में भागों को उगल रहा था। जब उसे एहसास हुआ कि क्या हुआ था। एल्मवुड स्ट्रीट घर से सड़क के पार एक विशाल 20-फुट गोलाकार वस्तु थी, जो किर्बी क्लीमेंट्स के दरवाजे के सामने थी। "पहले, मुझे लगा कि यह मेरे पड़ोसी के यार्ड से एक ट्रैम्पोलिन से मलबा था," उन्होंने कहा। "पता चला और तुरंत पता चला कि यह एक हवाई जहाज के इंजन के सामने था। "आसमान से बहुत अधिक मलबा बरस रहा था।"