Skip to main content

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

Kolkata Fire: बहुमंजिला इमारत में आग से 9 की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्ट्रैंड रोड की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालातों का जायजा लिया और मृतकों के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता और परिजन को नौकरी देने का एलान किया.

चार फायर फाइटर, दो रेलवे कर्मचारी और एक पुलिसवाले की मौत
रेलवे के ऑफिस वाली मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग के बाद चार फायर फाइटर, दो रेलवे कर्मचारी और एक पुलिसवाले समेत नौ लोगों की मौत हो गई. ये आग कल शाम करीब 6 बजे लगी थी. जिसके बाद दस से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची. इस बिल्डिंग में पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे का जोनल कार्यालय है और भूतल पर एक कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग केंद्र है.

आग की वजह अब तक साफ नहीं 

कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम और अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे. सुजीत बोस ने बताया कि कम जगह होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत हुई. मंत्री सुजीत बोस के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग से हादसा हुआ. उसकी तेरहवीं मंजिल पर ईस्टर्न रेलवे का ऑफिस है. आग की वजह अब तक साफ नहीं है.

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता आग हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने जान गंवाने वाले दमकल, रेलवे कर्मचारियों और पुलिसकर्मी को बहादुर बताते हुए श्रद्धांजलि दी है.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता आग हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने जान गंवाने वाले दमकल, रेलवे कर्मचारियों और पुलिसकर्मी को बहादुर बताते हुए श्रद्धांजलि दी है.

मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी ने हालातों का जायजा लिया और मृतकों के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता और परिजन को नौकरी देने का एलान किया.

Comments

Popular posts from this blog

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

कहते हैं कि जब वर्चस्व की लड़ाई हो तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं. ऐसा ही हुआ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में. जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं ने अपना–अपना वर्चस्व दिखाने के लिए 72 लाख की शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगा दी.  राजस्थान में शराब की दुकानों की नीलामी चल रही है. इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले के कुईंयां गांव के लिए शराब की दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान के लिए बोली 72 लाख से शुरू हुई और लगातार बढ़ती जा रही थी. इस शराब दुकान पर कब्जे के लिए एक ही परिवार की दो महिलाओं में ऐसी होड़ मची कि सुबह 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर समाप्त हुई. बताया गया है कि कुईंया गांव की ये शराब की दुकान पिछले वर्ष महज 65 लाख में बिकी थी. इस वर्ष इस शराब की दुकान की दुकान की बोली 72 लाख से शुरू की गई. इस दुकान की खरीद को लेकर कुईंया गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं में बहस छिड़ गई. सुबह 11 बजे से बोली लगनी शुरू हुई, जो रात दो बजे 510 करोड़ रुपये पर जाकर समाप्त ह...

Gold Rate today: गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, सोना हुआ 12000 रुपये सस्ता

Gold Rate today: सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखे जाने के बाद अब सोना लगातार गिरता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी सोने की कीमत में गिरावट (gold price fall) दर्ज की गई और सोना 44 हजार (Gold price today) के स्तर से भी नीचे चला गया। बल्कि यूं कहें कि सोना अब 43 हजार रुपये प्रति प्रति ग्राम के स्तर के बेहद करीब आ पहुंचा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,310 का उच्चतम स्तर (gold price all time high) छुआ था, लेकिन अब 43 हजार के करीब आ पहुंचा है। यानी सोने की कीमत 20 फीसदी से भी अधिक गिर चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गुरुवार को ही 1700 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर चुका है यानी 43,900 के लेवल के भी नीचे आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एनालिस्ट मान रहे हैं कि अभी सोने में गिरावट और आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा ...