Skip to main content

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

Nora Fatehi के 'दिलबर' गाने को मिला Youtube पर 100 करोड़ व्यूज

दिलबर' और 'हाय गर्मी' जैसे गानों में जबर्दस्त डांस मूव्स दिखा चुकीं नोरा फतेही ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया है। नोरा फतेही डांस नंबर 'दिलबर' ने यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा छू लिया है।
'दिलबर' गाना पर 100 करोड़ व्यूज मिलने की खुशी का जश्न नोरा फतेही ने म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मेंबर और बच्चों के संग मनाया है।
दरअसल, 100 करोड़ व्यूज मिलने की खुशी में इस गाने के मेकर्स ने नोरा को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ऑफिस बुलाया और उन्हें सरप्राइज दिया है।
इतना बड़ा सरप्राइज पाकर नोरा सातवें आसमान पर उड़ने लगी। वह इस दौरान कितनी खुश थी ये झलक उनकी सामने आई इन फोटोज में आसानी से देखा जा सकता है।
इन फोटो नोरा फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके साथ बहुत से बच्चे भी दिख रहे हैं। नोरा इस जश्न का सेलिब्रेशन केक काट कर किया है।
नोरा केक काटने के बाद बच्चों के साथ अपने दिलबर गाने पर डांस भी किया है। इस दौरान नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दिलबर' गाना 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट डांस नंबर था। नोरा ने खुलासा किया कि दिलबर गाने से उनकी जो पहचान बॉलीवुड में बनी हैं वह पहले नहीं थी। ये गाना उनके करियर की शुरुआत का सबसे अच्छा साबित हुआ और उन्हें दुनिया के सामने एक नए अंदाज में पेश किया।
नोरा मूल रूप से मोरक्को, कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस दी। फिल्म के आइटम नंबर 'मनोहारी' में वे नजर आई थीं।
नोरा को असली पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के बाद मिली थी। नोरा फतेही को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में देखा गया था।
अब नोरा अजय देवगन स्टारर 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देंगी, जो अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Comments

Popular posts from this blog

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

कहते हैं कि जब वर्चस्व की लड़ाई हो तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं. ऐसा ही हुआ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में. जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं ने अपना–अपना वर्चस्व दिखाने के लिए 72 लाख की शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगा दी.  राजस्थान में शराब की दुकानों की नीलामी चल रही है. इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले के कुईंयां गांव के लिए शराब की दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान के लिए बोली 72 लाख से शुरू हुई और लगातार बढ़ती जा रही थी. इस शराब दुकान पर कब्जे के लिए एक ही परिवार की दो महिलाओं में ऐसी होड़ मची कि सुबह 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर समाप्त हुई. बताया गया है कि कुईंया गांव की ये शराब की दुकान पिछले वर्ष महज 65 लाख में बिकी थी. इस वर्ष इस शराब की दुकान की दुकान की बोली 72 लाख से शुरू की गई. इस दुकान की खरीद को लेकर कुईंया गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं में बहस छिड़ गई. सुबह 11 बजे से बोली लगनी शुरू हुई, जो रात दो बजे 510 करोड़ रुपये पर जाकर समाप्त ह...

Gold Rate today: गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, सोना हुआ 12000 रुपये सस्ता

Gold Rate today: सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखे जाने के बाद अब सोना लगातार गिरता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी सोने की कीमत में गिरावट (gold price fall) दर्ज की गई और सोना 44 हजार (Gold price today) के स्तर से भी नीचे चला गया। बल्कि यूं कहें कि सोना अब 43 हजार रुपये प्रति प्रति ग्राम के स्तर के बेहद करीब आ पहुंचा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,310 का उच्चतम स्तर (gold price all time high) छुआ था, लेकिन अब 43 हजार के करीब आ पहुंचा है। यानी सोने की कीमत 20 फीसदी से भी अधिक गिर चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गुरुवार को ही 1700 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर चुका है यानी 43,900 के लेवल के भी नीचे आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एनालिस्ट मान रहे हैं कि अभी सोने में गिरावट और आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा ...