Skip to main content

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

Rishabh Pant 3rd Test Century - Ahmedabad 4Th Test

अहमदाबाद
भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट में नाजुक मौके पर न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि सेंचुरी जड़ते हुए पिछले दो वर्षों से चले आ रहे सूखे को भी खत्म किया। पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने जनवरी, 2019 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने 84वें ओवर की पहली गेंद पर विपक्षी कप्तान जो रूट को सिक्स लगाकर अपने करियर की तीसरी सेंचुरी पूरी की। हालांकि, इसके अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 118 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन बनाए।

Rishabh Pant 3rd Test Century: जो रूट को सिक्स ठोक ऋषभ पंत ने दो वर्ष बाद जड़ी सेंचुरी, 4 बार रहे थे Unlucky

4 बार चूके
देखा जाए तो जनवरी 2019 के बाद 4 बार ऐसा मौका आया, जब वह सेंचुरी बनाते-बनाते रह गए। इससे पहले 97, 89 नाबाद, 91 और नाबाद 89 रन तक पहुंचने के बावजूद शतक नहीं बना पाए थे।

साहा के रेकॉर्ड की बराबरी की
विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में सबसे अधिक शतक लगाने का रेकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने 144 पारियों में 6 शतक लगाए, जबकि ऋद्धिमान साहा ने 50 पारियों में 3 शतक जड़े। यहां तक पहुंचने के लिए पंत को 33 पारी लगी।
India vs England 4th Test Day 2 Highlights : दिनभर में गिरे 6 विकेट, इंग्लैंड पर फिर एकतरफा भारी भारत - 294/7 Lead 89 Runs.
File Pic 

Comments

Popular posts from this blog

72 लाख से शुरू हुई शराब दुकान की बोली 510 करोड़ पर हुई खत्म, रात 2 बजे तक चली नीलामी

कहते हैं कि जब वर्चस्व की लड़ाई हो तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं. ऐसा ही हुआ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में. जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं ने अपना–अपना वर्चस्व दिखाने के लिए 72 लाख की शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगा दी.  राजस्थान में शराब की दुकानों की नीलामी चल रही है. इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले के कुईंयां गांव के लिए शराब की दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान के लिए बोली 72 लाख से शुरू हुई और लगातार बढ़ती जा रही थी. इस शराब दुकान पर कब्जे के लिए एक ही परिवार की दो महिलाओं में ऐसी होड़ मची कि सुबह 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर समाप्त हुई. बताया गया है कि कुईंया गांव की ये शराब की दुकान पिछले वर्ष महज 65 लाख में बिकी थी. इस वर्ष इस शराब की दुकान की दुकान की बोली 72 लाख से शुरू की गई. इस दुकान की खरीद को लेकर कुईंया गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं में बहस छिड़ गई. सुबह 11 बजे से बोली लगनी शुरू हुई, जो रात दो बजे 510 करोड़ रुपये पर जाकर समाप्त ह...

Gold Rate today: गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, सोना हुआ 12000 रुपये सस्ता

Gold Rate today: सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखे जाने के बाद अब सोना लगातार गिरता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी सोने की कीमत में गिरावट (gold price fall) दर्ज की गई और सोना 44 हजार (Gold price today) के स्तर से भी नीचे चला गया। बल्कि यूं कहें कि सोना अब 43 हजार रुपये प्रति प्रति ग्राम के स्तर के बेहद करीब आ पहुंचा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,310 का उच्चतम स्तर (gold price all time high) छुआ था, लेकिन अब 43 हजार के करीब आ पहुंचा है। यानी सोने की कीमत 20 फीसदी से भी अधिक गिर चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गुरुवार को ही 1700 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर चुका है यानी 43,900 के लेवल के भी नीचे आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एनालिस्ट मान रहे हैं कि अभी सोने में गिरावट और आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा ...